एसटीएफ उत्तराखंड एवं दून पुलिस की संयुक्त टीम ने विक्रम शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहा 1 लाख का ईनामी अभियुक्त किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

13 फरवरी 2026 को राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में एक जिम से बाहर आते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विक्रम शर्मा नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी, तदोपरांत उस सम्बन्ध में थाना डालनवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था ।

बाइट: एसपी सिटी

अभियोग की विवेचना के दौरान उक्त घटना में झारखण्ड से आये अभियुक्तों की संलिप्तता पायी गयी थी, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों को झारखण्ड व अन्य सम्भावित स्थानों को भेजा गया था जिसके फलस्वरूप उक्त घटना में पुलिस द्वारा पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

अभियोग की विवेचना के दौरान घटना में शामिल 06 अन्य अभियुक्तो के नाम प्रकाश में आये थे, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट व कुर्की वारंट प्राप्त किये गये थे, परन्तु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

अभियुक्तों के लगातार फरार चलने पर पुलिस द्वारा सभी 06 अभियुक्तों पर 01-01 लाख का ईनाम घोषित किया गया था। दिनांक 12/05/2026 को देहरादून पुलिस तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहारनपुर में दबिश देते हुये घटना में शामिल 01 लाख रूपये के ईनामी अभियुक्त यशराज सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी- म0नं0 62 नियर राम इकबार भवन, गारावारसू, थाना बागबेड़ा, जमशेदपुर, जिला पूर्वी सिंहभूम, झारखण्ड, उम्र 23 वर्ष को होटल सूर्य लोक के सामने रेलवे रोड सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसटीएफ से प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनवाला संतोष सिंह कुंवर, एसटीएफ से उपनिरीक्षक नरोत्तम सिंह बिष्ट,अपर उपनिरीक्षक हितेश, हैड कॉन्स्टेबल प्रमोद सिंह, एसओजी से कॉन्स्टेबल किरन कुमार, एवं कॉन्स्टेबल देवेन्द्र कुमार शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.