भूमि विवादों पर आयोग की सख्ती: 17 मामलों की सुनवाई, 10 प्रकरण सुलझे !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में भूमि से संबंधित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु अनुसूचित जाति आयोग द्वारा कुल 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान 10 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

आयोग द्वारा हरिद्वार निवासी बाबूराम, चमन लाल, मोहनलाल, सुरेश चंद्र एवं प्रमिला तथा देहरादून निवासी पुष्पा देवी, जोकला देवी, विनोद कुमार, जोगिंदर, ब्रह्मपाल, ओम प्रकाश एवं सूर्यकांत से संबंधित भूमि प्रकरणों का निस्तारण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि ये सभी प्रकरण भूमि के सीमांकन, पैमाइश तथा भूमि पर अनाधिकृत कब्जे से संबंधित थे, जो आयोग के समक्ष सुनवाई में लंबित थे।

आयोग ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित व्यक्तियों के भूमि अधिकारों की रक्षा एवं न्यायोचित समाधान हेतु इस प्रकार की सुनवाई आगे भी नियमित रूप से की जाती रहेंगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.