तमाम कोशिशों के बावजूद नदी में डूबे व्यक्ति का नहीं मिल पा रहा है कोई सुराग, देहरादून से देवप्रयाग घूमने गया था युवक !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

पिछले कुछ दिन पहले माला कुँठी पुल पर एक व्यक्ति के पैर फिसलने से गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी
सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी ब्यासी, हमराह फोर्स एवं एस.डी.आर.एफ. टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुँची।

मौके पर ज्ञात हुआ कि
सुनील भंडारी, निवासी लोवर तुनवाला, कस्तूरी चौक, देहरादून (उम्र 23 वर्ष), अपने मित्र के साथ देहरादून से देवप्रयाग घूमने गया था।
वापसी में दोनों माला कुँठी पुल के पास पूजा के फूल,मूर्ति प्रवाहित करने के लिए नदी किनारे पहुंचे, जहाँ अचानक पैर फिसलने से सुनील भंडारी गंगा नदी में बह गया।

वहीं टीम ब्यासी एवं एस.डी.आर.एफ. द्वारा व्यापक सर्चिंग, तलाशी अभियान चलाया गया, परन्तु कोई सफलता प्राप्त नहीं हुई।

वहीं आज टीम के द्वारा ढालवाला द्वारा स्कूबा डाइविंग के माध्यम से पानी के भीतर विस्तृत तलाशी की गई तथा राफ्ट एवं कांटे के माध्यम से भी सर्चिंग की कार्रवाई की गई।
इसके बावजूद अभी तक उक्त व्यक्ति का कोई सुराग प्राप्त नहीं हो पाया है।

सर्चिंग अभियान वर्तमान में भी जारी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.