कोतवाली विकासनगर पुलिस ने नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार!

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

दिनांक 27/03/2025 को वादिनी द्वारा थाना विकासनगर पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि दिनांक 26-03-2025 को उनकी नाबालिक पुत्री को बोनी पुत्र कल्लूराम निवासी बेहट जिला सहारनपुर उ0प्र0 बहला फुसलाकर भगा ले गया है। वादिनी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना विकसनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया।

नाबालिक की सकुशल बरामदगी हेतु एसएसपी देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पुलिस को टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया l गठित टीम ने आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया तथा युवती के परिजनो तथा आस-पास के लोगों से आवश्यक जानकारियां एकत्रित करते हुये सर्विलान्स की मदद से दिनांक 07/04/2025 को युवती को सहारनपुर स्थित बेहट बस अड्डे से सकुशल बरामद कर अभियुक्त बोबी को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त की धरपकड़ करने वाले पुलिस टीम में चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक विवेक भण्डारी, कांस्टेबल रविंद्र चौहान, महिला कांस्टेबल आशा एवं महिला कांस्टेबल आरती शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.