कांवड़ियों का भेष धारण कर चेन स्नैचिंग की 03 घटनाओ को अंजाम देने वाले 02 अपराधियों को थाना नेहरूकॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ़्तार !
Share your love
संवाददाता : करन सहगल
दिनांक 01-08-2024 को वादिनी लक्ष्मी सेमवाल पत्नी बृजमोहन सेमवाल, निवासी 30 शास्त्री एनक्लेव, नेहरूकॉलोनी देहरादून द्वारा 112 पर सूचना दी कि शांति एनक्लेव मेन गेट के पास दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति उनके गले से सोने की चैन छीनकर भाग गए हैं।

सूचना पर तत्काल थाना नेहरु कॉलोनी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा पीडिता से घटना को अजांम देने वाले अभियुक्तो के हुलिए तथा घटना के बाद उनके भागने के रास्तों के सम्बंध में जानकारी जुटायी गई तथा वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरूकालोनी में संबंधित धाराओं में अभियो पंजीकृत किया गया ।
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देहरादून में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिनका पालन करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया l गठित टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियो के हुलिये की पहचान हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी हेतु पुलिस टीमों को गैर जनपद/ प्रांत ( हरिद्वार/ सहारनपुर /मुजफ्फरनगर ) रवाना किया गया l

गठित टीमों द्वारा सर्विलांस के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, जिससे दिनांक 03/08 /2024 को मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को चैन लूट की घटना में शामिल दोनों अभियुक्तो के पुनः किसी घटना को अजांम देने के लिये देहरादून वापस आने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीमो द्वारा तत्काल अलग-अलग स्थानो पर अभियुक्तों की तलाश हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके फलस्वरुप घटना में शामिल दोनो अभियुक्तों (1) गुरमीत पुत्र राजेश नि0 टांडा भागमल थाना लक्सर जनपद हरिद्वार तथा (2) विजेन्द्र पुत्र करम सिंह निवासी टांडा भागमल, थाना लक्सर,जनपद हरिद्वार को दूधली रोड से लूटी गई दो चेन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद के साथ गिरफ़्तार किया गया l
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा नेहरू कॉलोन/डोईवाला व रायवाला में चेन लूट की घटनाओ को अंजाम दिया गया था, उक्त सभी घटनाओं में अभियुक्त द्वारा कांवड़ियों जैसा भेष बनाया था, जिससे घटनाओं के बाद वे पुलिस को आसानी से चकमा दे सके, गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के कब्जे से जो दो सोने की चेन बरामद हुई थी, उनमे से एक चेन अभियुक्त गुरमीत और विजेंदर द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से दिनांक 01/08/2024 को तथा दूसरी चेन थाना रायवाला क्षेत्र से उपरोक्त दोनों अभियुक्तों ने ही दिनांक 02/08/2024 को एक बृद्ध व्यक्ति से लूटी गई थी, जिसके सम्बन्ध मे थाना रायवाला मे में भी अभियोग पंजीकृत है l
पूछताछ मे अभियुक्त गुरमीत द्वारा बताया गया कि उपरोक्त घटनाओं के अलावा उसके द्वारा अपने 02 अन्य साथियों राहुल व विकास के साथ मिलकर डोईवाला क्षेत्र में दिनांक 25-07-24 को चैन लूट की घटना को अजांम दिया था, घटना में लूटी गई चैन को उसके साथी राहुल ने कही बेच दिया था, उक्त घटना में अभियुक्त गुरमीत के हिस्से में ₹ 20000/- आए थे, जिसे गुरमीत द्वारा डाउन पैमेंट देकर हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल खरीदी गई थी। उपरोक्त हीरो एक्सट्रीम मोटरसाइकिल से ही अभियुक्त गुरमीत एंव विजेन्द्र द्वारा नेहरू कॉलोनी व रायवाला मे लूट की घटनाओे को अजांम दिया गया था।
अभियुक्त राहुल और विकास वांछित है जिनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है।
अभियुक्तों की धर पकड़ करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी उपनिरीक्षक मोहन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक योगेश दत्त,चौकी प्रभारी फुव्वारा चौक उपनिरीक्षक प्रवीण पुंडीर, कॉन्स्टेबल श्रीकांत ध्यानी, कॉन्स्टेबल बृजमोहन, कॉन्स्टेबल आशीष राठी, कॉन्स्टेबल मुकेश कंडारी एवं कॉन्स्टेबल कमलेश सजवान शामिल थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
