पाकिस्तान से हेमकुंड दर्शन पर आये संगत के साथ चमोली में बड़ा हादसा टला बस में 15 महिला पुरुष और बच्चे थे सवार

Share your love

चमोली

 

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आये पाकिस्तान की संगत के लिए फरिश्ता बनी चमोली पुलिस

 

सिखों के पवित्र धाम हेमकुंड साहिब की यात्रा में पाकिस्तान से तीर्थयात्रियों की संगत जो गोविन्द घाट गुरुद्वारे की ओऱ आ रहा था तेज ढलान होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे आगे की तऱफ हैवी बिजली लाईन की तारों के साथ लटक गया जिसमें 15 महिला,पुरुष व बच्चे सवार थे। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष गोविन्दघाट मय पुलिस फोर्स सहित बिना देर किए तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल पर पहुँचकर कर विद्युत विभाग से सम्पर्क कर बिजली की लाईन को बंद करवाकर बस में सवार संगत/यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया व सभी की जानमाल की हिफाजत कर वाहन को दो मशीनों की सहायता से सुरक्षित सड़क पर लाया गया।
चमोली पुलिस द्वारा किये इस कृत्य कार्य के लिए गुरुद्वारा ट्रस्ट व पाकिस्तान संगत ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशांसा की गयी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.