दिल्ली के स्टंटबाज़ कर रहे थे स्टंट, तभी ऐसा क्या घटा- देखिये।

Share your love

दिल्ली के रईसजादो को जानलेवा स्टंट करना पड़ा भारी।

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ ऊधमसिंहनगर।

रुद्रपुर। एनएच 74 के रुद्रपुर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज दिल्ली से आ रहे चार रईसजादो को अपनी कार की छत,विंडो और बोनट पर बैठकर जानलेवा स्टंट करना काफी महंगा पड़ गया.

राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस तरह के स्टंट करने की सूचना जैसे ही एआरटीओ प्रवर्तन संदीप सैनी को मिली संदीप सैनी अपने अत्याधुनिक संसाधनों से लैस इंटरसेप्टर वाहन में बैठकर मौके के लिए रवाना हो गए. मौके पर पहुंचते ही एआरटीओ संदीप सैनी ने दिल्ली के इन बिगड़ैल रईसजादो के वाहन को सीज कर दिया.
साथ ही एआरटीओ संदीप सैनी ने इस वाहन को चला रहे वाहन चालक का लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित भी कर दिया. आरोपी युवकों से जब एआरटीओ ने यह पूछा कि वह इस तरह के जानलेवा स्टंट क्यों कर रहे थे.
तो उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया में टिक-टॉक के लिए वह इस प्रकार का स्टंट कर वीडियो बना रहे थे फिलहाल एआरटीओ ने इन युवकों की कार को सीज कर गदरपुर थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है इस वाहन की तलाशी में एआरटीओ को बियर और कई शराब की बोतलें भी बरामद हुई है।

जिससे यह साफ जाहिर होता है की दिल्ली के ये बिगड़ैल युवक शराब और नशे के आदि भी है फिलहाल आज एआरटीओ संदीप सैनी की मुस्तैदी से रुद्रपुर-काशीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया और कहीं ना कहीं एआरटीओ संदीप सैनी कि इस सख्त कार्रवाई से इन बिगड़ैल युवकों की जान भी बच गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *