मेडिकल लाइसेंस के साथ मुझे इंजेक्शन लगाने का भी है लाइसेंस ।

Share your love

आखिर कब होगी इन ओर कार्यवाही।


राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।

https://youtu.be/nm7A28FDRiI

 

रुद्रपुर। शहर के एक मेडिकल स्वामी की मेडिकल स्टोर में एक युवती को इंजेक्शन लगाने की यह वीडियो सोशल मीडिया और वायरल हो रही है, जिसमें मेडिकल स्वामी खुद इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहे है।

यह कोई पहला माम्कला नही है पूर्व में भी ऐसे ही झोलाछाप डॉक्टरों पर भी पूर्व एसएसपी केवल खुराना ने भी शिकंजा कसते हुए जेल भी भेजा था लेकिन अब झोलाछाप डॉक्टरों के साथ साथ शहर के कई मेडिकल स्टोरों ओर खुलेआम बिना डॉक्टर के बिना परामर्श के दवाईया दी जा रही साथ ही अब मेडिकल स्वामी इंजेक्शन भी लगा रहे है,

लोकजन टुडे ने जब इस वीडियो की पड़ताल की तो पता चला कि यह रुद्रपुर के श्याम टॉकीज रोड पर मौजूद है जिसका नाम राय मेडिकल स्टोर है, साथ ही मेडिकल स्वामी उत्तम राय ने खुद बताया भी कि मेडिकल के लाइसेंस पर लिखा होता है।
कि वो खुद इंजेक्शन लगा सकते है, जब हमने उत्तम से कहा कि वो लाइसेंस दिखाए तो उसने मना कर दिया ।

हमारा सवाल है कि कही अगर किसी को गलत दवाई का इंजेक्शन अगर किसी मरीज को लग गया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

लेकिन इस मामले में जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शैलजा भट्ट से बात की तो उन्होंने बताया कि यह नियम के विरुद्ध है,
इस वीडियो का संज्ञान ले लिया है औए जल्द कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *