Exclusive Inside Story- भाग जाओ आज छापा पड़ेगा।
Share your love
लोकजन टुडे की सबसे बड़ा खुलासा करती inside story ।

राजीव चावला/ लोकजन टुडे। exclusive inside story.
कहते है सभी भ्रष्ट नही होते, जिसका जीता जागता उदाहरण है यह खुलासा, जो लोकजन टुडे को इसी एआरटीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी ने ही दिया, और बताया कि कैसे अधिकारी, बाबू, और कर्मचारी इस कार्यालय में मनमानी कर रहे है जिसको रोकने और टोकने वाला कोई नही है।
आज हम अपने “लोकजन टुडे” के पाठको को रुद्रपुर एआरटीओ कार्यालय में हुई छापेमारी की कहानी की इनसाइड स्टोरी बताने जा रहे है इस खबर पर हमारे एआरटीओ कार्यालय में मौजूद विश्वस्त सूत्र ने जो जानकारी उपलब्ध कराई वो काफी चौकाने वाली है।
रुद्रपुर के एआरटीओ कार्यालय में बीते 2 जुलाई को अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चौहान और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार ने संयुक्त रूप से छापा मारा था….पर एडीएम और एसपी क्राइम की छापेमारी की कार्यवाही के एक घंटा पहले ही एआरटीओ कार्यालय में तैनात लगभग 14 निजी कर्मचारियों/ दलालों को आरटीओ महोदय ने बड़े ही सफाई से ऑफिस से बाहर निकलवा दिया था…. फिर क्या था जैसे ही एडीएम और एसपी क्राइम एआरटीओ कार्यालय पहुंचे उन्हें किसी प्रकार की कोई अनियमितता मौके पर नहीं दिखाई दी….क्योंकि मौके से पहले ही एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों की तरह काम करने वाले सभी दलाल को एआरटीओ महोदय ने बाहर निकाल निकलवा दिया था….अब सवाल यह उठता है कि जब पुलिस प्रशासन के अधिकारी एआरटीओ को पूरी जानकारी देकर आरटीओ कार्यालय में छापा मारेगा तो उन्हें मौके पर क्या अनियमितता मिलेगी….अब लोक जन टुडे आपको बताता है कि रुद्रपुर के आरटीओ कार्यालय में दलाल रूपी कितने निजी कर्मचारी किस-किस अधिकारी के कक्ष में तैनात हैं….शुरुआत करते हैं एआरटीओ रुद्रपुर पूजा नयाल के कमरे से पूजा नयाल के कमरे में एआरटीओ का निजी ड्राइवर, बबलु और शिवा माली तैनात रहते हैं….जिन्हें छापेमारी की कार्रवाई से पहले ही मौके से हटा दिया गया था….इसके अलावा फिटनेस ऑफिस में अधिकारी आर.आई त्यागी के यहां रणवीर नाम का एक निजी दलाल बैठता है….चालान ऑफिस में विजय और मनोज बैठते हैं…. एआरटीओ के एक सबसे खास कर्मचारी के कमरे में रोहित सनवाल और थापा नाम के दलाल बैठते हैं….रोहित सनवाल और थापा एआरटीओ कार्यालय के सबसे मजबूत दलालों में से दो दलाल हैं….छोटे वाहन ट्रांसफर कार्यालय में क्लर्क नीतू के कक्ष में देवेंद्र,महेश,विकास बैठते हैं….कैस ऑफिस में क्लर्क तारवैष्णव के कक्ष में रंजीत और अमरीश नाम के दलाल बैठते हैं….मुकुल बाबू के ऑफिस में उनका एक निजी रिश्तेदार दलाल के तौर पर बैठता है….सुषमा चौधरी प्रशासनिक अधिकारी के कक्ष में दलाल अमित बैठता है….डीएल ऑफिस में नेगी,कमल,दीपक ,गोपाल और यशपाल नाम के दलाल कब्जा जमाए हुए है….पर मजे की बात यह है कि जब एडीएम और एसपी क्राइम ने एआरटीओ कार्यालय में छापा मारा तो अक्सर एआरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के रूप में तैनात रहने वाले सभी दलाल मौके से नदारद मिले….क्योंकि एक घंटा पहले ही एआरटीओ पूजा नयाल ने अपने अधिनस्तो से कह कर सभी दलालों को कार्यालय से बाहर निकलवा दिया था,
इस पर जब हमने रुद्रपुर एआरटीओ से बात करनी चाही तो उन्होंने फ़ोन तक पिक नहीं किया….जिसकी वजह से उनका पक्ष लिखा नहीं जा रहा है….भविष्य में भी जब भी उनसे इस बावत पक्ष लिया जाएगा तो उसके बाद उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
