उत्तराखंड में एक और दर्दनाक सड़क हादसा

Share your love

देहरादून : लक्ष्मणझुला थाने क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जहां दोबाटा तिराहे के पास एक कार गहरी खाई में जा घुसी. इस भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का इलाज ऋषिकेश के एम्स में चल रहा है।

यह पूरी घटना कल शाम लगभग साढे़ सात बजे की है. लक्ष्मणझूला क्षेत्र के दोबटा तिराहे के पास एक गाड़ी इको स्पोर्ट्स खाई में गिरने से दुर्घटना ग्रस्त हो गई. इस कार में परिवार के चार लोग सवार थे. इसमें एक की मौत हो गई. वहीं तीन लोग गंभीर स्थिती में हैं.

 

इस भीषण सड़क हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया गया. उन्हें प्राइवेट वाहन से एम्स अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया. जहां पर एक गंभीर रूप से घायल लड़की को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया.

 

घायलों की पहचान

 

वंश पुत्र राजेश लांबा, निवासी-गली नंबर 4, आशुतोष नगर ऋषिकेश (उम्र 20 वर्ष)

अदिति पुत्री सुनील, निवासी-टावर नंबर 4, फ्रेंच को अपार्टमेंट गुड़गांव (उम्र 20 वर्ष)

सानिया पुत्री आशीष कथुरिया, निवासी- हाउस नंबर 388162 वसंत कुंज, दिल्ली (उम्र 19 वर्ष)

मृतिका-रिद्धि पुत्री रोहित बब्बर, निवासी- R 5 राज कुंज गाजियाबाद (उम्र 19 वर्ष)


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.