देर रात ट्रक खाई में गिरा, SDRF ने किया रेस्क्यू

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड के लिए कल का दिन बहुत बुरा रहा। कल उत्तराखंड में एक के बाद एक तीन हादसे हुए। तीसरा हादसा देर रात मोहंचट्टी से अंदर ब्रांच रोड पर माला गाऊं,(जनपद पौड़ी) के पास हुआ। जहां एक ट्रक खाई में गिर गया। देर रात SDRF को चौकी ढालवाला से सूचित कराया गया कि मोहंचट्टी से अंदर ब्रांच रोड पर माला गाऊं,(जनपद पौड़ी) के पास ट्रक खाई में गिर गया है।

घटना स्थल पर 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक था। एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में ट्रक तक पहुंच बनाई। ट्रक में एक ही व्यक्ति(ड्राइवर) ही मिला जो गंभीर रूप से घायल था। जिसको टीम द्वारा स्ट्रेचर के माध्यम से रोड तक लाकर 108 के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.