नोएडा मुठभेड़ में गिरफ्तार आपराधियों से, ऊधमसिंहनगर पुलिस भी करेगी पूछताछ।

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ ऊधमसिंह नगर।

किच्छा। ऊधमसिंहनगर के किच्छा में 28 नवम्बर 2018 को किच्छा के व्यापारी के साथ तमंचे के बल पर 4 लाख की लूट के मामले में तीन बदमाश नोएडा में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिये गये है।
नोएडा पुलिस व एसटीएफ की टीम ने 5 बदमाशो को लूट की योजना बनाते धरासाई कर दिया। जिसमे से पूछताछ में तीन आरोपियों ने किच्छा में व्यापारी के साथ लूटकांड करना भी कबूला है।

आपको बतादे कि 28 नवम्बर 2018 की देर रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर राम अवतार अपने घर को लौट रहा था। राम अवतार अभी आवास विकास पहुचा ही था कि दो बदमास ने उसकी स्कूटी के सामने अपनी बाइक लगा दी थी। जिस कारण रामअवतार जमीन में गिर गया था। जब तक राम अवतार संभल पता तब तक एक बाइक में तीन बदमास तमंचे की नोक पर व्यापारी से 4 लाख की लूट को अंजाम दे कर रफू चक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस व अधिकारी भी घटना स्थल पहुंचे थे। लूट कांड की घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया था। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी विडियो के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। 24 जून 2019 को यूपी एसटीएफ व नोएडा पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के मालिक को लूटने की योजना बनाते हुए मुठभेड़ के दौरान 5 बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जिसमे से सन्नी उर्फ डमरू निवासी बस्ती यूपी और राहुल, उमेश गुप्ता दोनों हापुड़ उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे है। तीनो बदमाशो ने किच्छा में लूटकांड को अंजाम देने की बात कबूली है। अब जिले की पुलिस नोएडा पुलिस से संपर्क बनाए हुए है जल्द ही आरोपियों को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है।

वही एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि किच्छा में हुए लूटकांड के आरोपी यूपी एसटीएफ व नोएडा पुलिस ने लूटकांड की योजना बनाते मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। जिसमे से तीन आरोपी व्यापारी के साथ लूट कांड को अंजाम दे चुके है। किच्छा कोतवाली टीम नोएडा पहुच चुकी है। तीनों आरोपियों को रिमांड में लेने की तैयारी की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *