बिग ब्रेकिंग: नगर निगम देहरादून में ई टेंडर घोटाला

Share your love

अभिषेक सिन्हा, देहरादूनः नगर निगम देहरादून का यूं तो विवादों से पीछा ही नही छोड़ता दिख रहा है। ताजा मामला सफाई उपकरणों की टेंडर खरीद का आया है। इसमें सहारनपुर के एक व्यवसायी का आरोप है कि टेंडर में उनकी ओर से सबसे कम रेट दिए थे, इसके बावजूद नगर निगम के अफसरों ने अपने चहेतों को टेंडर देने के लिए उनके टेंडर को ठुकरा दिया।
दरअसल पिछले दिनों नगर निगम देहरादून की ओर से सफाई उपकरणों के लिए टेंडर मंगवाए थे। इसमें सहारनपुर के कांट्रेक्टर एमएस नेशनल इंजीनियरिंग वर्कस सहारनपुर की ओर से भी ई टेंडर के माध्यम से आवेदन किया था। उनका कहना है कि नगर निगम की ओर से पहले यह कहा था कि टेंडर में रेट बिना टैक्स के भरने हैं। उन्होंने उसी के अनुसार टेंडर भरा था। लेकिन बाद में अचानक यह कह दिया कि टैक्स के साथ कीमतें दी गईं उनकेो ही लिया जाएगा। इसके आधार पर उनका टेंडर सबसे लोअर रेट पर होने के बाद भी ठुकरा दिया है। उन्होंने मुख्य नगर आयुक्त को पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि इस पूरे मामले में कुछ अधिकारियों ने चहेते ठेकदारों को काम देने के लिए ही खेल किया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *