Exclusive” गेटिंग सेटिंग के बेईमान अफसरों पर ईमानदार अफसर भारी।

Share your love

राजीव चावला/लोकजन टुडे/ कर्णप्रयाग,उत्तराखंड।

कर्णप्रयाग। चार धाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को यात्रा पर ले जाने वाली अवैध गाड़ियों पर कार्यवाही करने वाली एआरटीओ एल्विन पर आरोप लगाने वाली सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फ़र्ज़ी निकली इस बात का खुलासा उसी ने किया जिसने पहले वीडियो बनाकर वायरल किया था वीडियो में चालक ने माना है कि उसको दबाब में लेकर साध्वी ने एआरटीओ पर आरोप लगवाया था, जिसका खुद कार ड्राइवर ने खंडन किया लेकिन इस खबर के खुलासे से ये बात तो साफ़ हो गयी कि चारधाम यात्रा में चलने वाली अनगिनत गाड़िया अवैध रूप से सेटिंग गेटिंग करके चलाई जा रही है जिस क्षेत्र में सेटिंग हो जाती है वहाँ ये गाड़िया पकड़ी नहीं जाती जो अधिकारी ईमानदारी से काम कर रहे वो इन गाड़ियों को न सिर्फ पकड़ते है बल्कि मोटर वेहिकल एक्ट के अनुसार दंड भी लगाते है आइये आज हम लोकजन टुडे के पाठको को बताते है क्या है चार धाम यात्रा में चलने वाले वाहनों की टैक्स की चोरी….


चार धाम यात्रा के दौरान प्रदेश में लाखो करोडो श्रद्धालु सबसे पहले हरिद्वार पहुंचते है जो यात्रा का पहला पड़ाव है और यहॉ से इस खेल को एक संगठित गैंग खेल रहा है जो कुछ बेईमान अफसरों की मिलीभगत करके एक मोटी रकम हफ्ते के रूप में पहुंचाते है जिसके बाद ऐसी गाड़िया जो बाहरी प्रदेशो से सस्ती दरों पर प्राइवेट नंबर की मांगा ली जाती है जिसे कमर्शियल में उपयोग कर सरकारी खजाने में सेंध मारी की जाती है जिसकी बंदरबाट अधिकारियो और सड़क के दलालो तक पंहुचा दिया जाता है इस गोरख धंधे में उक्त संगठित गिरोह मोटा कमीशन जनता के खून पसीने की कमाई लूट रहा है…
चारधाम यात्रा के दौरान अन्य राज्यो से भी प्राइवेट गाड़ियों को मंगवा लिया जाता है क्यों कि चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों की संख्या के मद्देनजर अगर सूत्रों की माने से 4 हजार से अधिक गाड़ियों को अन्य राज्यो जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तर प्रदेश से मंगाया जाता है जो कि प्राइवेट नंबर की गाड़ियां होती है और इन गाड़ियों में ऋषिकेश से यात्रियों को लेकर कमर्शियल इस्तेमाल किया जाता है इस बात को बल भी इसलिए मिल जाता है जब एक ईमानदार अफसर ने ऐसे ही एक गाडी को पकड़ा जिसका उस ड्राइवर ने खूब विरोध किया और एक वीडियो वायरल कर ये बताया कि एआरटीओ कर्णप्रयाग उनसे वसूली कर रही थी इस बावत जब लोकजन टुडे ने उनका पक्ष जानने के लिए बात की तो दाल में कुछ काला लगा और उनसे कहा कि क्या ऐसा कुछ हुआ है तो उन्होंने तभी इस पर कहा था कि ये लोग गलत तरीके से प्राइवेट गाडी का उपयोग करते है और ये भी दावा किया था जल्द फिर दुबारा यही गाडी फिर नए यात्रियों के साथ आएगी और हुआ भी वैसे ही…
आपको बता दे कि एआरटीओ कर्णप्रयाग एल्विन रोक्सी के द्वारा जब पहले एक पंजाब नंबर की इंनोवा को रोककर जब कागज़ मांगे गए तो उसमें सवार एक साध्वी आग बबूला हो गई थी और एआरटीओ की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की नियत से पोस्ट किया गया था,
लेकिन दोबारा जब वही ड्राइवर उसी गाड़ी के साथ यात्रियों को लेकर कर्णप्रयाग से गुजरा तो एआरटीओ ने रोक लिया और जब पूछा तो इनोवा चालक ने बताया कि उसे एआरटीओ को बदनाम करने के लिए वीडियो बनाकर डलवाया था और परिवहन मंत्री से शिकायत करने और ट्रांसफर कराने की भी धमकी दी गई थी।

लेकिन इस वीडियो ने इस ईमानदार एआरटीओ एल्विन को बदनाम करने की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया।

वही लोकजन टुडे को एआरटीओ एल्विन ने बताया कि नौकरी में ईमानदारी से करने पर लोग बदनाम करने और आरोप लगते ही है, लेकिन वो इन सभी चेलेंज को स्वीकारती है और आगे भी इसी प्रकार की कार्यवाही जारी रखेंगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *