5 चोरो को गिरफ्तार करने के बाद भी, सरगना पुलिस गिरफ्त से बाहर।

Share your love

अज़हर मलिक/लोकजन टुडे/काशीपुर।

काशीपुर। पुलिस ने बीते दिनों टावरों से बैटरी हुई चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 16 बैटरियों, 2 वाहनों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि गिरोह का सरगना अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

बता दे कि विगत 9 जून को काशीपुर निवासी हैदर ने आईटीआई थाने में मोबाइल टावर से बैटरी चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके खुलासे के लिए एसएसपी बरिंदर जीत सिंह के दिशानिर्देश में एक टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पैग तिराहे पर एसआई चंदन सिंह बिष्ट अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे कि ठाकुरद्वारा से एक गाड़ी को चेक करने पर उसमें रखी 8 बेटियां पुलिस ने बरामद की। पुलिस में गाड़ी में बैठे तीन लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की गई बैटरी ओं को कबाड़ी की दुकान पर बेचना बताया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम महेश, रिजवान, जाहिद, शाकिर ओर शहनवाज बताया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 बैटरियां, डेढ़ क्विंटल की 6 लेड प्लेट, चोरी करने के औजार ओर दो वाहन बरामद किए है। एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने खुलासे के दौरान बताया कि आरोपियों ने अन्य जगह भी चोरी की घटनाओं को करना काबुल है। जिन्हें जेल भेजा जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *