वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक की लहर

Share your love

रफ़ी खान/अजहर मलिक: लोकजन टुडे/काशीपुर

हल्द्वानी निवासी वरिष्ठ पत्रकार राजेश गुप्ता के आज हुए दुखद निधन पर प्रदेश भर के पत्रकारों में शोक की लहर देखी जा रही है, वही स्वर्गवासी पत्रकार के परिजनों से ज्ञात हुआ है कि श्री राजेश गुप्ता को कल प्रातः 10:30 पर अंत्येष्टि करते हुए परमात्मा के सुपुर्द कर दिया जाएगा!
गौरतलब रहे कि अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष व डायलॉग इंडिया पत्रिका के उत्तराखंड प्रभारी श्री राजेश गुप्ता (52 वर्ष) बीते कुछ समय से लिवर इन्फेक्शन बीमारी से जूझ रहे थे विगत सप्ताह वह दिल्ली एम्स में भी भर्ती रहे! आज प्रातः तड़के चार बजे पुनः स्वास्थ्य बिगड़ने के उपरांत श्री शर्मा का हल्द्वानी स्थित निवास पर निधन हो गया बेहद सरल स्वभाव व हसमुख प्रवर्ती के धनी श्री शर्मा के निधन के उपरांत शोकाकुल परिवार सहित हल्द्वानी क्षेत्रवासी गहरे सदमे में है वही श्री शर्मा के आकस्मिक निधन की सोशल मीडिया पर सूचना आने के बाद प्रदेश भर के पत्रकारों में गहरा शौक व्याप्त है!
प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार श्री विश्वजीत नेगी,कमल जगाती,अवनीश प्रेमी,सहित राजीव चावला,रफी खान,गौरव गुप्ता,ललित बुधानी,अमित चौधरी,शाहनवाज नक़वी,आलम रज़ा,अज़हर मलिक,महेश नारायण,पंकज राणा आदि ने श्री शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *