वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर सभी सरकारी कार्यालय व बैंक बंद रहे

Share your love

लोकजन टुडे, ऋषिकेशः उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर राजकीय शोक के चलते सभी सरकारी कार्यालय बैंक और निकायों के कार्यालय बंद रहे। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहा। वीरवार को नगर निगम ;षिकेश की होने वाली बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई विभिन्न संस्थाओं की ओर से लोकप्रिय नेता प्रकाश चंद को श्रद्धांजलि दी गई आईडीपीएल के बापू ग्राम स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर स्वाभिमान एवं जन अधिकार संस्थान कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मोगा और प्रवेश कुमार ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अपने व्यवहार और कार्यश्ौली के कारण प्रकाश पंत सिर्फ अपने संगठन में ही नहीं बल्कि सभी लोगों के बीच लोकप्रिय थे। विकास के मुद्दे पर वह उच्च और सकारात्मक सोच रखते थे उत्तराखंड एक लोकप्रिय नेता खोया है। शोक सभा में राजकुमार सिंह, कल्याण सिंह, विपिन कुमार, महेंद्र कुमार, कृपाल सिंह, नवीन, प्रेम, विक्की, अमन, रामदीन आदि ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *