प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड सरकार के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने दुःख की इस घड़ी में उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने कहा कि स्वर्गीय प्रकाश पंत एक अत्यंत मृदुभाषी ,मिलनसार , लोकप्रिय राजनेता थे। प्रकाश पंत एक बेहद सक्षम और कुशल प्रशासक थे। वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे और सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुड़े रहते थे। उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में अपना एक विशेष स्थान बनाया था। उनके निधन से उत्तराखंड की अपूरणीय क्षति हुई है। राज्यपाल ने गुरुवार को अपनी सभी मुलाकातें और बैठकें रद्द कर दी हैं। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेम चंद अग्रवाल जी ने कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया स श्री अग्रवाल ने श्री पंत के निधन को प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा है कि श्री प्रकाश पंत का लंम्बा संसदीय जीवन का अनुभव रहा है उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष से लेकर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री तक के सफर में उन्होंने हमेशा प्रदेश के हित को सर्वोपरि रखा स उन्होंने हमेशा सदन एवं सदन के बाहर उत्तराखंड के हितों के लिए संघर्ष किया है। श्री पंत जी सरल एवं सौम्य स्वभाव की प्रतिमूर्ति थे। श्री अग्रवाल ने कहा है कि मुझे व्यक्तिगत रूप से भी श्री पंत जी का सहयोग मिलता रहा, उनके संसदीय ज्ञान को हमेशा याद रखा जाएगा। श्री अग्रवाल ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा है कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस असीम दुख की घड़ी से उभरने के लिए शक्ति प्रदान करें।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *