मिसेज सीरियल किलर ने नैनीताल में राज्यपाल से की मुलाकात।

Share your love

राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य से मंगलवार को राजभवन में प्रसिद्ध सिने तारिका जैकलीन फर्नान्डीज ने भेंट की। सुश्री फर्नान्डीज अपनी वेब फिल्म ‘‘ मिसेज सीरियल किलर’’ के एक दृश्य की शूटिंग करने राजभवन नैनीताल पहुँची थी। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने सुश्री जैकलीन का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड विश्वस्तरीय फिल्म डेस्टिनेशन है। राज्य की फिल्म नीति भी फिल्म निर्माताओं को प्रोत्साहित कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन और फिल्म शूटिंग को बढ़ावा देने के लिए बेहतर माहौल है। उन्होंने राजभवन नैनीताल के प्रांगण को फिल्म निर्माता के अनुरोध पर शूटिंग के लिए उपलब्ध कराया। राज्यपाल ने कहा कि इससे नैनीताल पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *