सोशल मीडिया वाह वाही लूटने वाले नेता जी, आखिर यह क्या है !

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर।

रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर वाहवाही लूटने वाले जिले के नेताओं और सिडकुल एसोसिएशन की पोस्ट का आज हम विश्लेषण करेंगे,
और आपको एक हफ्ता पहले हमारे माननीय नेताओं के द्वारा डाली गई पोस्ट और एक हफ्ते बाद आई एक खबर भी बताएंगे।

बीते दिनों मुख्यमंत्री से सिडकुल एसोसिएशन और जिले के नेताओ की एक फ़ोटो तेज़ी से सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल हुई, जिसमे लिखा था कि सिडकुल में लगने वाली कंपनियां बंदी की कगार पर थी,
लेकिन अब यह बंद नही होगी जिसके लिए मुख्यमंत्री और भाजपा नेताओं का धन्यवाद किया गया।

लेकिन आज सुबह के अखबार जो तस्वीर के साथ खबर दे रहे है वो सोशल मीडिया पर वायरल नेताओ और सिडकुल एसोसिएशन के अधिकारियों की पोस्ट से अलग है।
जहा कल एक सिडकुल में लगी सम्रद्धि नाम की कंपनी के कर्मचारी जब खाना खाकर लोटे तो कंपनी बंद मिली,
और मिनट में बेरोजगार।

आप ही बताइए जमीनी हक्कीकत पर तो फेक्ट्री बंदी की कगार पर है।
और आप धन्यवाद देकर वाह वाही लूट कर किसे खुश कर रहे है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *