सब है परेशान, किसी को पता है क्या..कहा चली गयी वो?

Share your love

आशीष पांडेय/लोकजन टुडे/ ऊधमसिंह नगर।

सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही व गहरी नींद में सोए रहने के कारण सितारगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला के प्रशव की स्थिति में तत्काल यातायात सेवा के लिये सुविधा वाहन की सेवा का लाभ सितारगंज क्षेत्रवासी पिछले चार माह से नही ले पा रहे हैं। एक ओर जहां आशा कार्यकत्रियों द्वारा सरकारी अस्पताल में प्रशव के लिए गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने की मुहिम चलाई जा रही है, दूसरी ओर अगर किसी महिला को प्रशव की तत्काल सेवा देने की बात आती है तो खुशियों की सवारी वाहन सेवा से वंचित रहकर देर सवेर अस्पताल पहुचने के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है ।अब ऐसे में भला कौन सरकारी अस्पताल की सुविधाओं पर भरोसा कर पायेगा।यही कारण है कि सरकार द्वारा चलाई गई चिकित्सकीय योजनाओं का लाभ तक लेने में लाभार्थी सक्षम नही हो पा रहे हैं। अब तो बस सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र की स्थिति यदि देखी जाए तो सरकारी अस्पताल का परिसर खुशियों की सवारी की राह ताकता नज़र आएगा, इस सम्बंध में सितारगंज समुदायिक स्वस्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर विनय कुमार यादव ने कहा कि पिछले चार माह पूरी खुशियो की सवारी वाहन मरम्मत होने के लिए रुद्रपुर गया था किंतु अभी तक वापस नही आया जिसके लिए जिला चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन अभी तक उसमे कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नज़र नही आ रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *