पूर्व सांसद के बेटा और बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Share your love

Haridwar Breaking .
पूर्व सांसद के बेटा और बेटी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज। उत्तर प्रदेश के समय हरिद्वार के सांसद रहे भगवान दास राठौर के दो बेटों व बेटी और दामाद के खिलाफ संदीप कुमार निवासी बहादरपुर जट ने 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। संदीप ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि भगवानदास राठौर की बेटी रंजना राठौर से उन्होंने ज्वालापुर के हरि लोक में एक प्लॉट का 50 लाख रुपये में सौदा तय किया था। अलग-अलग किस्तों में उन्होंने 28 लाख रुपए भी राठौर के बेटों व बेटी और दामाद को दिए। लेकिन उन्होंने रजिस्ट्री नहीं की। बाद में पता चला कि इस प्लॉट की रजिस्ट्री पूर्व सांसद की बेटी ने किसी अन्य व्यक्ति के नाम की हुई है। कोर्ट के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली में पूर्व सांसद की बेटी रंजना राठौर, उसके पति मनोज सिंह निवासीगण मल्लीताल नैनीताल, बेटे राजन राठौर व कंजन राठौर निवासी ज्वालापुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *