Exclusive: महिला को खाई में फेंक युवक फरार

Share your love

कार्तिक बिष्ट
रामनगर

सल्ट तहसील के मौलेखाल के पास महिला को खाई में फेंक युवक फरार ,दिल्ली से युवक के साथ बाइक में आई थी महिला,आपस मे झगड़ा होने के बाद युवक ने उसे नीचे खाई में फेंक दिया।महिला को मरा समझकर युवक वहां से फरार भी हो गया।कैंटर लेकर रामनगर को आ रहे कैलाश पुरोहित ने महिला को खाई से निकाला है।बाद में मौलेखाल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी।हालांकि महिला ने कैलाश को इस बारे में पुलिस को नही बताने को कहा।


सब इंस्पैक्टर सुनील दानी ने बताया कि महिला ने खुद को दिल्ली के किसी अस्पताल में सफाई कर्मी बता रही है।उसने बताया कि वह पहाड़ घूमने आई थी।इससे ज्यादा वह कुछ नही बता पा रही है।पुलिस उसके परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।
श्री दानी ने बताया कि महिला का प्राथमिक उपचार कराया गया है।आगे की कार्यवाही उसके परिजनों के आने के बाद की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *