उत्तराखंड: प्रेमी युगल ने गटका जहर, खुद पहुंचे अस्पताल, लड़के की हालत नाजुक

Share your love

हल्द्वानी: एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि खुद प्रेमी युगल अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर से जहर खाने की बात कही। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें आनन-फानन में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। प्रेमी युगल मुक्तेश्वर का रहने वाला है।

बताया जा रहा है कि मुक्तेश्वर के रहने वाले दो प्रेमी युगल एमबीपीजी कॉलेज से पढ़ाई कर रहे थे। दोनों किराये पर रह रहे थे। आज अचानक दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों प्रेमी युगल खुद टेम्पो से बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से जहर खाने की बात कही। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि जहां लडक़े की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया है। युवती का बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।फिलहाल इस आत्मघाती कदम को उठाने के पीछे क्या वजह थी पुलिस इसकी जांच कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.