शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती पहुंचे जोशीमठ। बोले पांच वर्षों में मोदी ने भारत को दी विश्व स्तरीय ख्याति

Share your love

जोशीमठ।शंकराचार्य वासुदेवानन्द सरस्वती जी महाराज बुधवार को जोशीमठ पहुंच गए हैं।जोशीमठ पंहुचने पर स्थानीय लोगों ने शंकराचार्य का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया व जयघोषों के बीच शंकराचार्य प्रचानी मठ में पहुंचे। शंकराचार्य 15 दिनों तक जोशीमठ में ही प्रवास करेंगे।
जोशीमठ पहुंचकर शंकराचार्य ने कहा कि वे कहीं भी रहें पर उनका दिल हमेशा ज्योतिषपीठ में ही रचता बसता है व उन्हें यहां आकर आत्मीय शान्ती मिलती है। शंकराचार्य ने कहा कि मोदी का पांच वर्षों का कार्यकाल भारत को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने में कामयाब रहा है व आने वाली सरकार भी राष्ट्र को नई पहचान व नए आयाम स्थापित करवायेगी यह उन्हें उम्मीद है। कहा कि मोदी सरकार ने गंगा को साफ स्वच्छा बनाने में काफी प्रयत्न किए हैं व यूपी की योगी सरकार ने गौ की रक्षा के लिए प्रशन्सनीय कदम उठाये हैं उन्हें उम्मीद है कि केन्द्र में नव गठित होने वाली सरकार राम मंदिर निर्माण, गंगा व गौव की रक्षा के लिए कडे कानून बनायेगी। कहा कि जो भी सरकार धर्म की रक्षा के लिए कार्य करेगी संत समाज उसके साथ खडा है।

जोशीमठ के लोग दें सड़क के लिए भूमि–
शंकराचार्य ने कहा कि जोशीमठ के अराध्य नृसिंह मंदिर के साथ ही प्राचीन शंकराचार्य मठ, तोटकाचार्य गुफा, अमर कल्पवृक्ष का महत्व भी बचा रहना आवश्यक है। कहा कि देश में नई बनने वाली सरकार के मुखिया से वे मुलाकात कर भगवान बदरीनाथ की यात्रा की प्राचीन एवं वैदिक पद्धती से अवगत करायेंगे। कहा कि अच्छा होता की जोशीमठ बाजार एवं नृसिंह मंदिर से लगे प्रतिष्ठान के भू स्वामि अपनी भूमि को सड़क चैडीकरण के लिए देने की घोषणा करें। इससे जोशीमठ की धार्मिक पहचान बची रहेगी। कहा कि इसके अतिरिक्त औली मार्ग को रविग्राम तक चैडा किया जा सकता है । लेकिन यदि यहां के लोगों ने कोई भी विकल्प सरकार के सामने नही रखे तो सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णय को तब कैसे गलत ठहराया जा सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *