Big Breaking: चिलचिलाती गर्मी से छात्राएं बेहोश
Share your love
सुनील, लोकजन टुडे काशीपुर
चिलचिलाती गर्मी में कॉलेज पढ़ने आई कई छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ी। सूचना मिलने पर आनन-फानन में कॉलेज प्रबंधन के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई वहीं छात्राओं के बेहोश होने की खबर मिलते ही नगर के समाजसेवियो ने स्कूल के प्रधानाचार्य से मुलाकात की और इस बाबत सही कदम उठाने को कहा।
वीओ- आज नगर के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में छुट्टी से कुछ देर पहले छात्राओं के बेहोश होने का सिलसिला शुरू हुआ। भारी गर्मी से छात्राएं स्कूल में बेहोश होकर गिर पड़ी, जिसके बाद प्रधानाचार्य डॉ मीनाक्षी ने स्कूल में उपचार के दौरान छात्राओं के परिजनों को मामले की जानकारी दी। छात्राओं के परिजनों ने आनन फानन में स्कूल में आकर छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान कालेज से बेहोशी की हालत में तीन छात्राएं एक एक कर स्कूल से बाहर लाई गई। जहां एक छात्रा कॉलेज के बाहर अपने परिजनों का सार्वजनिक सुलभ शौचालय के बाहर बैठकर इंतजार करती रही जबकि दो छात्राएं ई रिक्शा के माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल चली गई।
वहीं दूसरी तरफ कॉलेज प्रशासन द्वारा इस मामले में लापरवाही बरतने पर भाजयुमो युवा नेता रवि पाल व समाजसेवी डॉ एमए राहुल के विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मीनाक्षी से तीखी नोकझोंक हुई। इस मामले में डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि रमजान माह के चलते रोजा रखने के कारण के छात्राएं बेहोश होने का मामला सामने आ रहा है। जबकि भाजयुमो नेता रवि पाल ने इस मामले में प्रधानाचार्य द्वारा बहाना बाजी कर मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
