एग्जिट पोल से घबराई कांग्रेस…

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल सामने आए। विभिन्न एग्जिट पोल में लोकसभा की 542 सीटों के लिए भाजपा एनडीए गठबंधन को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। इससे साफ है कि लगभग सभी एग्जिट पोल एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान लगा रहे हैं। वही उत्तराखंड में भी पांचो लोकसभा सीट पर भी एग्जिट पोल बीजेपी की बढ़त दिखा रहे हैं। एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर उत्तराखंड बीजेपी में भी ख़ुशी देखि जा रही हैं। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने एग्जिट पोल में आये आकड़ो को प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओ की मेहनत का नतीजा बताया हैं। वही उत्तराखंड की भी पांचो सीटों में बीजेपी क्लीन स्वीप करने में कामयाब रहेगी।

लोकसभा प्रतियाशी पौड़ी और बीजेपी रास्टीय सचिव तीरथ सिंह रावत काफी खुश है। उन्होंने कांग्रेस की हार का कारण गुटबाजी माना है
वही कांग्रेस एग्जिट पोल पर ही सवाल खड़े कर रही है कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व टिहरी लोकसभा प्रत्याशी प्रीतम सिंह का कहना है की न्यूज़ चैनलों द्वारा अलग अलग एग्जिट पोल किए गए हैं। जिस पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता हमें 23 मई का इंतजार करना चाहिए।


वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा की सभीएग्जिट पोलों को देखा जाए तो कांग्रेस को चिंतन करना पड़ेगा। साथ ही हमे अपने संगठन को भी और मजबूत करने की जरूरत है इंदिरा ने कहा की काँग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और उसे मुकाबले में पूरा मजबूत दिखना चाहिए था अब आने वाले समय में हमें एक नई ऊर्जा और रणनीति के साथ काम करने की जरूरत है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *