उत्तराखंड: पेपर मिल में ज़ोरदार धमाका, दो मजदूरों के उड़े चिथड़े

Share your love

काशीपुर: मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में बीती रात्रि गैस का टैंक फटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जिस टैंक पर मजदूर मरम्मत का काम कर रहे थे उसमें गैस का दबाव काफी अधिक होता है। इस दौरान दोनों मजदूर टैंक पर चढ़ कर काम करने लगे। कि तभी जोर की आवाज के साथ टैंक फट गया और मजदूरों के चिथड़े उड़ गये। इस घटना से फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है।

बताया जा रहा कि मृतक मजदूर किसी निजी कंपनी की ओर से ठेके पर कार्यरत थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे में मृत मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है, वहीं हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को भेजी गई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों के बारे में पूरा विवरण नहीं मिल सका है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.