उत्तराखंड : मां बाप ने नाबालिग की जबरन करा दी शादी, भाई ने उठाया ये कदम

Share your love

किच्छा: बाल विवाह करना कानून जुर्म है, लेकिन तब भी सौतेली मां और पिता ने 12 साल की बेटी की जबरन शादी करा दी। उसका भाई विरोध करता रहा, लेकिन उसकी किसी ने एक नहीं सुनी। भाई ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जबकि सौतेली मां और दूल्हा अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। ग्राम बखपुर निवासी अजय कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पिता मेवा लाल और सौतेली मां दुर्गा देवी 12 साल की बहन की जबरन शादी करवाने पर अड़े थे। जब उसने विरोध किया तो उसे शादी रुकवाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

अजय ने कहा कि सात दिसंबर को चार बजे माता-पिता बहन को शादी के लिए ले गए। इन्होंने विजय पाल निवासी बरा, साकिर और उसकी पत्नी सितारा निवासी रघुवंशी फार्म के साथ मिलकर बरेली निवासी राजू के साथ बहन का विवाह करवा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मेवा लाल, विजयपाल, साकिर और सितारा को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की की मां दुर्गा देवी और दूल्हा राजू फरार हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.