आखिर क्यों रुद्रपुर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रहे नंदलाल अपने ऊपर लाठियां बरसाने वाले दरोगा का नाम से कतरा रहे…!

Share your love

रुद्रपुर: 21 नवंबर को मुख्यमंत्री के दौरे का विरोध करने वाले कांग्रेस के प्रदेश सचिव व रुद्रपुर कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रहे नंदलाल के ऊपर लाठियां बरसाने वाले दरोगा का नाम अब तक नंदलाल लेने से आखिर क्यों कतरा रहे हैं… यह एक सवाल? खड़ा होता दिखाई दे रहा है।

जबकि नंदलाल के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता खुलकर लाठी बरसाने वाले दारोगा का नाम उजागर कर रहे हैं। जब लोकजन टुडे संवाददाता राजीव चावला ने पीड़ित कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल से बात की तो उन्होंने उस दारोगा का नाम लेने और पहचानने से इंकार कर दिया। रुद्रपुर में इन दिनों कांग्रेस का प्रदर्शन चल रहा है।

आपको बता दे कि 21 नवंबर को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के काफिले के सामने काले गुब्बारे उड़ाने वाले कांग्रेस प्रदेश सचिव नंदलाल पर लाठियां बरसाने वाले दारोगा का नाम खुद पिटने वाले नेता नंदलाल लेने से बचते दिखाई दे रहे हैं और दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। तो आखिरकार किस दारोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं जिसको वह जानते नहीं।

जब लोकजन टुडे संवाददाता राजीव चावला ने पीड़ित कांग्रेस नेता नंदलाल से बात की तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब दरोगा जी लाठी बरसा रहे थे तो मैंने उनकी नेम प्लेट नहीं देखी और मैं उनका नाम नहीं जानता हूं। जबकि इस पूरे मामले में आंदोलन छेड़ चुके कांग्रेस नेता दारोगा पर कार्यवाही को लेकर एसपी सिटी से मिले और बताया कि नंदलाल को पीटने वाले दारोगा का नाम कमलेश भट्ट है जो नानकमत्ता थाना प्रभारी है। जिन्होंने कांग्रेस नेता नंदलाल के ऊपर लाठियां भांजी थी।

अब सवाल यह उठता है कि जब पिटने वाले नेता जी को ही यह नहीं पता कि उन्हें पीटने वाला दरोगा कौन था। तो जो मौके पर मौजूद नेता थे ही नहीं उन्हें कैसे पता कि पीटने वाला दारोगा कमलेश भट्ट था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.