काशीपुर: टूटी सड़क की धूल फांक रहे हैं ग्रामीण…

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: उत्तराखंड के काशीपुर से लगे दभोरा मुस्तकम गांव के लोग बर्सो से टूटी हुई सड़क का दंश झेल रहे है। यही नहीं गांव को शहर से जोड़ने के लिए एकमात्र इस सड़क की बदहाली से अब ग्रामीणों का संपर्क शहर और दूसरे गांवों से टूट सा गया है, जिसके बाद ग्रामीण घर में कैद होकर धूल फांक ने को मजबूर हो चले हैं।

आपको बता दें जिला ऊधम सिंह नगर के बाजपुर रोड स्थित दभोरा मुस्तकम गांव को शहर से जोड़ने के लिए बनी यह सड़क आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। आलम यह है कि खनन वाहनों की आवाजाही से सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर आज कई कई फुट गहरे गड्डो में तब्दील हो गई है, जिसके बाद अब इस सड़क पर एक भी वाहन के गुजरने से धूल के ऊंचे ऊंचे गुब्बार उभर आते है। जिस कारण आज इस सड़क पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। यही नहीं धूल के गुब्बार से किसानों की फसल भी बरबाद हो रही है।

वहीं इस मामले में अधिकारी अपनी आंखे फेर कर किसी बड़े हादसे का इंतजार करते दिखाई पड़ रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि जहां उनका घर में रहना धुभर हो गया है, तो वहीं अब एकमात्र इस सड़क के क्षतिग्रस्त हो जाने की वजह से बच्चो की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बच्चे मजबूरन रेलवे ट्रेक से गुजरते हुए शहर जाकर पढ़ाई हासिल करने को विवश हैं जहां हर समय खतरा मंडरा रहा है।

दूसरी ओर जब इस मामले में हमारे संवाददाता ने लोक निर्माण विभाग काशीपुर के अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार से बात की तो उन्होंने नाज़ुक हालात को स्वीकारते हुए कहा कि अति शीघ्र सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *