भ्रष्टाचारियों की लिस्ट पहुंची सीएम कार्यालय, बीजेपी विधायक ने किया खुलासा

Share your love

जिले में भ्रष्टाचार करने वाले और अपराधियों से सांठगांठ करने वाले अधिकारियों की लिस्ट ऊपर भेज दी गई है।ऐसा कहना है विधायक राजकुमार ठुकराल का..

यहां ऊपर के कार्यालय से मतलब क्या सीएम कार्यालय से है…. लोकजन टुडे “कुमाऊ प्रभारी” राजीव से खास बातचीत करते हुए विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि जिले में अपराधियों को संरक्षण देने वाले और उनसे पैसा लेकर उनका बचाव करने वाले अधिकारियों की लिस्ट बन चुकी है और जल्द ही ऐसे अधिकारियों को ब्लैक लिस्टेड किया जायेगा..

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार को बदनाम करने वाले किसी भी अपराधी, अधिकारी और अफसरो को बख्शा नहीं जाएगा…..

रुद्रपुर: पाम ग्रीन कार्यालय तोड़ने वाले अपराधियों पर निशाना साधते हुए भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने पूर्व में अपनी हत्या की साजिश रचने की बात लोकजन टुडे से कहीं। यही नहीं भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने साफ तौर पर कहा कि पाम ग्रीन का दफ्तर तोड़ने वाले अपराधियों के साथ पुलिस ने सांठगांठ की जिसमें कोतवाली से लेकर जिले के कुछ बड़े चर्चित अधिकारियों का नाम भी शामिल है, जिनकी सूची ऊपर भेज दी गई है और जल्दी इन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है। आपको बता दें कि विधायक राजकुमार ठुकराल ने साफ तौर पर कहा है कि ऐसे अधिकारियों को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।

वही जीरो टॉलरेंस की सरकार में विधायक राजकुमार ठुकराल ने चैलेंज देते हुए कहा कि उनके ऊपर अगर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप अगर साबित कर दे तो विधायक ठुकराल अपना अगला चुनाव भी नहीं लड़ेंगे।

https://youtu.be/kzUQNaUJ0fg


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *