सीबीएसई 10वीं के परिणाम आज जारी

सीबीएसई 10वीं के परिणाम आज दोपहर बाद जारी हो गए। चारो और ख़ुशी का माहौल है बच्चे अपने परिणाम के लेकर काफी खुश है मिठाईया और पार्टी का दौर शुरू हो गया है वही हम आपको बताते चले फर्स्ट टॉपर में देहरादून रीजन के सात छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। देहरादून रीजन का परिणाम 89.04 प्रतिशत रहा।देहरादून के छात्रा शगुन मित्तल, रुद्रपुर की जगनूर कौर और ऊधमसिंह नगर के लोकेश जोशी ने 497 अंक उत्तराखंड टॉप किया है।

91.1 फीसदी छात्र 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। 18 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। बता दें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की थी।

फर्स्ट टॉपर: सिद्घार्थ पैगुरिया लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल नोयडा, दिव्यांश वाधवा बाल भारती पब्लिक स्कूल नोयडा, अकुंर मिश्रा एसएजे स्कूल वसुंधरा गाजियाबाद, वत्सल वार्शनेय देवन पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट, ईश मदान सीएच छबिल दास पब्लिक स्कूल पटेलनगर गाजियाबाद, अपूर्वा जैन उत्तम स्कूल फॉर गर्ल्स गाजियाबाद, शिवानी लथ मयूर स्कूल नोयडा।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *