आवास विकास सरस्वती विघा मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, सुनील वर्मा चुने गए प्रधानमंत्री
Share your love

लोकजन टुडे: तनुज वालिया: ऋषिकेशः आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में छात्र संसद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर विधानसभा अध्यक्ष ने छात्रों को प्रधानमन्त्री, सेनापति संसदीय कार्यमंत्री आदि पदों की शपथ दिलायी। इस दौरान सुनील वर्मा ने प्रधानमंत्री , कुमारी शीतल ने संसदीय कार्यमंत्री, राहुल यादव ने छात्र न्यायाधीश, ज्योति रावत ने छात्रा न्यायधीश एवं नीलम सजवाण सेनापति पद की शपथ ली। इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए बच्चों को विभिन्न प्रजातांत्रिक पदों पर शपथ ग्रहण कराके उनको व्यक्तिगत दायित्वों के साथ विद्यालय हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सभी बच्चों ने जो प्रतिज्ञा ली है उसे पूरी निष्ठा और लगन से पूरा करने की बात कही और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में निर्वाचन प्रक्रिया एक बेहद व्यवस्थित और अनूठी प्रणाली है एवं इसे छात्रों के बीच ला कर उन्हें विशुद्ध लोकतंत्र प्रणाली के निर्माण में अग्रसर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के सामान होते हैं, उनको जिस प्रकार ढाला जाता है, वैसे ही हो जाते हैं। श्री अग्रवाल ने छात्रों को समय और संयम से अपने जीवन को व्यवस्थित कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उत्साहित किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि छात्र संसद का गठन इसलिए किया जाता है ताकि बच्चों को अपनी जिम्मेदारियों का अहसास हो सके। साथ ही इससे छात्र छात्राओं को शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। छात्र संसद का गठन कर छात्रों को ही सांस्कृतिक, कला आदि गतिविधियों की जिम्मेदारी दी जाती है। इसके परिणाम भी अच्छे रहते हैं, साथ ही उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। विधानसभा अध्यक्ष ने मेधावी बच्चों के अभिभावकों को भी कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया। श्री अग्रवाल ने इस दौरान चुने गए स्कूल के पदाधिकारियों को भी विधानसभा सत्र देखने का भी आमंत्रण दिया।
इस अवसर पर स्कूल पूर्व सभासद अशोक पासवान, आचार्य राम गोपाल रतूड़ी , सतीश चौहान, नंद किशोर भट्ट सहित स्कूल के छात्र छात्राएँ एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
