देर रात डंपर की टक्कर से दो छात्रों की मौत

Share your love


लोकजन टुडे, देहरादूनः शुक्रवार की देर रात्रि गणेशपुर पैट्रोल पंप के पास एक डंपर व कार का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर चौकी प्रभारी नयागांव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। मौके पर कार संख्या यूके 07डीए। 0334 टाटा टिगोर बड़ोवाला से नयागांव की तरफ बड़ी तेजी से आ रही थी, जिसमें एक युवक मोहित रावत व एक युवती श्वेता बुटोला बैठी हुई थी। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि कार चालक द्वारा गाड़ी को काफी तेजी से चलाते हुए सामने से आ रहे डम्पर यूके 07 सीए 3332 पर टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, मौके पर पुलिस द्वारा दोनों युवक — युवती को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर निजी वाहन तथा 108 की मदद से महंत इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया।

मृतकों की पहचान मोहित रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी साईं लोक कॉलोनी, कारबारी ग्रांट, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र लगभग 22 वर्ष व श्वेता बुटोला पुत्री तीर्थराज बुटोला निवासी ग्राम चौंडी, जिला चमोली, हाल निवासी रतनपुर, नयागांव, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र लगभग 19 वर्ष के रूप में हुई है। कार सवार दोनों युवक— युवती ग्राफिक एरा मे आयोजित समारोह से आ रहे थे तथा उक्त युवक, युवती को छोड़ने उसके घर जा रहा था। डंपर चालक मौके से फरार है। पुलिस द्वारा डंपर एवं कार को कब्जे में लिया गया है तथा मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *