उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने देशराज कर्णवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Share your love

लोकजन टुडे, रुड़की: रुड़की के रामनगर स्थित एक होटल में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आदेश सैनी सम्राट ने झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक कर्णवाल पिछले कई वर्षों से लगातार उनका मानसिक उत्पीड़न करते आ रहे हैं और लोगों के माध्यम से झूठे मुकदमे दर्ज करवाकर उन्हें फंसाते रहते हैं। उन्होंने झबरेड़ा विधायक पर उनकी हत्या करवाने तक का आरोप लगायाण् सैनी ने कहा कि कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयन्ती माला अवैध रूप से प्रदेश में आरक्षण का लाभ ले रहे हैं और अन्य लोगों का हक मार रहे हैं। कर्णवाल ने अवैध रूप से जाति प्रमाण पत्र बनवाये हैं। उन्होंने कहा कि कर्णवाल की पत्नी की ससुराल उत्तर प्रदेश में है और उनके पति भी वहीं के स्थायी निवासी हैंण् उन्होंने कहा कि 2012 में चुनाव लड़ने के दौरान विधायक की पत्नी ने नौकरी से इस्तीफा दिया था और उसके बाद फिर से नौकरी कैसे मिली इसकी जांच होनी चाहिए। आदेश सैनी ने उक्त मामले में एसआईटी जांच की मांग की। वहीं उन्होंने बताया कि अपने अथक प्रयासों से सलेमपुर गांव में जर्जर स्कूल का भवन तुड़वाकर उन्होंने नए भवन का निर्माण करवाया तो झबरेड़ा विधायक के इशारे पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया गया। उसमें आरोप लगाया कि सैनी ने स्कूल में अतिक्रमण किया है। बताया कि सलेमपुर गांव की ओर जाने वाली मुख्य
सड़क खराब थी और लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे थे इसलिए लोगों की सुरक्षा के लिए सलेमपुर में वे धरने पर बैठ गए लेकिन वहां भी झबरेड़ा विधायक के इशारे पर पुलिस ने सड़क जाम करने का मुकदमा कियाण्


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *