विधायक चैंपियन के खिलाफ होगा मुकदमा दर्ज?

Share your love

Report By Kuldeep Rawat 

तमंचे पर डिस्को करने का वीडियो वायरल होने के बाद खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है पहले पार्टी से निष्कासित चल रहे कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने जहां एक और कारण बताओ नोटिस जारी किया है और साथ ही 10 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है

वहीं दूसरी तरफ देहरादून के स्थाई निवासी और एक्टिविस्ट गजेंद्र सिंह रावत ने नेहरू कॉलोनी थाने में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ तहरीर दी है गजेंद्र सिंह रावत पेशे से स्वतंत्र पत्रकार भी हैं उनका कहना है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन हथियार लहराते या शराब पीते कुछ भी करते लेकिन उन्हें उत्तराखंड का विधायक होते हुए उत्तराखंड को गाली नहीं देनी चाहिए थी जिसके चलते उन्होंने कल स्वयं नेहरू कॉलोनी जाकर नेहरू चौकी इंचार्ज को कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ तहरीर दी है और के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है उनका कहना है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के इस कृत से उत्तराखंड को शर्मसार होना पड़ा है और वह अंतिम समय तक उनके खिलाफ अपनी जंग जारी रखेंगे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *