तत्कालीन सीईओ मदन सिंह रावत,डीईओ हरे राम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश

Share your love

देहरादून : उत्तराखंड में सरकारी भर्ती में हुई धांधली के बाद से ही एक के बाद एक धांधली पकड़ी जा रही है। इसी कड़ी में एलईडी घोटाले के बाद अब स्टिंग मामले में भी तत्कालीन सीईओ मदन सिंह रावत,डीईओ हरे राम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

मामला कुछ यूं है की एक स्टिंग में नियुक्ति/अनुमोदन के लिये पैसा लेते हुये पकड़े गये शिक्षा विभाग पौड़ी के तत्कालीन सीईओ मदन सिंह रावत,डीईओ हरे राम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में आख़िरकार मुक़दमा दर्ज करने के शासन स्तर से आदेश हो ही गये हैं।

पत्रकार आशुतोष नेगी द्वारा उक्त सम्बन्ध में थाना पौड़ी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी,बाद में फोरेंसिक जाँच में भी वीडियो की सत्यता की पुष्टि हो गयी थी,जिसके बाद एसएसपी पौड़ी द्वारा,मामला एडीजे लॉ एंड आर्डर को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया गया,जिसपर एडीजे लॉ एंड आर्डर ने सचिव गृह को उक्त मामला अग्रसारित कर दिया,सचिव गृह ने उक्त तीनों पर मुकदमा क़ायम करने हेतु सचिव माध्यमिक शिक्षा से अनुमति हेतु पत्र भेजा,जिसपर लम्बे समय तक सचिव माध्यमिक शिक्षा स्तर से अनुमति नहीं दी गयी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.