कार और बाइक की हुई भिड़ंत

देहरादून : उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। सितारगंज सिडकुल रेकेट कम्पनी के पास बाइक और डस्टर कार की आमने सामने भिंडत हो गई। और भिड़ंत के बाद कार और मोटरसाइकल दोनो में आग लग गई।

 

मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी की ओर से सितारगंज की ओर आ रही थीं कार सितारगंज की ओर से सिडकुल जा रहा था बाइक सवार।बाइक सवार की भिड़ंत के बाद छिटकर दूर गिरने से बची जान।कार में ड्राइवर समेत कितने लोग सवार थे इसके बारे में पता नही चल पाया हैं। फिलहाल सभी सकुशल बच गए।सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो वाहनों को लिया कब्जे में।

मामले की जांच शुरु की जा चुकी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.