आज होगी कैबिनेट बैठक, लग सकती है कई प्रस्तावों पर मुहर
Share your love
देहरादून : धामी सरकार आज सचिवालय में सुबह 12 बजे से आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक में कई अहम विषय़ों पर चर्चा कर निर्णय़ लेने जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक इस कैबिनेट बैठक में इन अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। जैसे राज्य सरकार राज्य में बीते कुछ माह से जारी परीक्षाओ में धांधली विवाद व नकल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के लिये नकल रोधी विधेयक कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करते हुये इस मंजूर कराकर सदन में लाकर कानून की शक्ल देने की तैयारी में है।
राज्य की स्थानीय महिलाओं को नौकरियो में 30 फीसदी आरक्षण संंबंधी विधेयक भी कल कैबिनेट के समक्ष लाकर चर्चा कराने की तैयारी है। राज्य आंदोलनकारी के आरक्षण पर भी कल कुछ अहम निर्णय लिया जा सकता है।
राज्य सरकार इस मामले में बिल अथवा अधिसूचना पर कल कैबिनेट मे मंथन कर निर्णय़ ले सकती है। यूं तो विधानसभा सत्र आयोजन का अधिकारिक कार्यक्रम जारी हो चुका है।
राज्य की स्थानीय महिलाओं को नौकरियो में 30 फीसदी आरक्षण संंबंधी विधेयक भी कैबिनेट के समक्ष लाकर चर्चा कराने की तैयारी है। राज्य आंदोलनकारी के आरक्षण पर भी कल कुछ अहम निर्णय लिया जा सकता है।
राज्य सरकार इस मामले में बिल अथवा अधिसूचना पर आज कैबिनेट मे मंथन कर निर्णय़ ले सकती है। यूं तो विधानसभा सत्र आयोजन का अधिकारिक कार्यक्रम जारी हो चुका है।
अब राज्य सरकार कल होने वाली कैबिनेट बैठक में 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र में प्रस्तुत किये जाने वाले अनुपूरक बजट पर भी चर्चा कर सकती है। इसके साथ साथ राज्य सरकार राज्य में नर्सिंग भर्ती नियमावली लाकर इसे स्वीकार कर सकती है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
