आबादी वाले क्षेत्र में घूमता दिखा बाघ

Share your love

  1. देहरादून : अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लॉक के मरचूला क्षेत्र में संदिग्ध हालात में घायल बाघ मिला, जिसकी कुछ ही देर में मौत हाे गई। वनकर्मी बाघ को लेकर रेस्क्यू सेंटर रामनगर पहुंचे। जहां पीएम रिपोर्ट में बाघ की मौत गोली लगने के कारण बताई जा रही है। वहीं मरचूला क्षेत्र का आधी रात का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि बाघ बाजार क्षेत्र में घुस आया है। उसे गोली मारने की बात कही जा रही है। इस दौरान दो फायरिंग भी होती सुनाई दे रही है।मारचूला बाजार का आधी रात का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मंदाल रेंज के वन कर्मचारियों ने बाघ पर गोलियां चलाई। माना जा रहा है कि वायरल हुए फुटेज में दूसरी गोली उसकी दायी जांघ पर लगी।

इधर पंजाब नेशनल बैंक से लगे परिसर में घायल बाघ के तड़पने का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें खून बहता दिख रहा है। दूसरी आरे मामले के तूल पकड़ते ही वन क्षेत्राधिकारी मंदाल रेंज समेत अन्य कर्मचारियों के मोबाइल नाट रीचेबल हो गए हैं।

वीडियो में घायल दिखाई दे रहा है बाघ

पूरे मामले में मंगलवार की सुबह का एक और वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें घायल बाघ पंजाब नेशनल बैंक से लगे परिसर में तड़प रहा है। दाहिने जांघ की तरफ से खून भी बहता दिख रहा। संभवत: गोली बाघ के दाए जांघ पर लगी है और घाव भी नजर आ रहा। उधर निदेशक सीटीआर धीरज पांडे ने खुलासा किया कि बाघ काे गोली मारी गई जिससे वह मारा गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.