बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव पर लगे गंभीर आरोप

Share your love

हरिद्वार : यूं तो हमारे राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है। उत्तराखंड के सपूत कई अलग अलग क्षेत्रों में काफी अच्छा प्रदर्शन कर अपने राज्य के साथ साथ देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता हैं जिससे ऐसा लगता है की इन प्रतिभाओं की कद्र हमारे अधिकारी नहीं कर रहे है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है हरिद्वार से जहां प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश भर से खिलाड़ी शामिल होने आ रहे हैं। वहीं, नैनीताल जिले से पहुंचे खिलाड़ियों ने नैनीताल बास्केटबॉल एसोसिएशन सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा सचिव खिलाड़ियों को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं हैं, सभी खिलाड़ी अपने खर्चों से हरिद्वार पहुंचे हैं। जबकि इन सभी खिलाड़ियों को उनके संघ द्वारा संघ के खर्चे पर हरिद्वार में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा गया है। लेकिन नैनीताल से हरिद्वार पहुंचे खिलाड़ियों का कहना हैं कि उन्हें बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा कोई सहायता नहीं मिल रही है। जिसके बाद वे अपने निजी खर्चे से नैनीताल से हरिद्वार आए है।

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.