लापरवाही के चलते पुलिसकर्मी को किया निलंबित

Share your love

देहरादून : एस एस पी दिलीप सिंह कुंवर के आदेशों के बाद से ही उन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है जो अपना काम।समय से नहीं कर रहे है या फिर अपने काम में किसी तरह की कोताही बारात रहे है। इसी कड़ी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाने के आदेश दिये गये  थे। लेकिन  थाना सहसपुर में महिला सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग की विवेचना में म0उ0नि0ना0पु0 अक्षु रानी द्वारा लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के आरोप में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा उक्त महिला उप निरीक्षक ना0पु0 को तत्काल् प्रभाव से निलम्बित किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.