लोकल बॉडी चुनाव में भाजपा की जीत

देहरादून :जनपद रुद्रप्रयाग मे लोकल बॉडी के चुनाव जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव बिना किसी गड़बड़ी के संपन्न हुआ। ये चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्धारित कार्यक्रमानुसार उप निर्वाचन जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित की निगरानी में विकास भवन सभागार में कड़ी सुरक्षा एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस चुनाव के दौरान जिला पंचायत के 18 सदस्यों में से 17 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,जिसमे भाजपा प्रत्याशी अमरदेई शाह को 11 वोट मिले, साथ ही कांग्रेस से चुनाव लड़ रही ज्योति देवी को 06 वोट प्राप्त मिले.

अमरदेई शाह ने 05 मतों से विजय हासिल की।जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाचित उम्मीदवार को विजय प्रमाण-पत्र निर्गत किया।

वही रुद्रप्रयाग जनपद मे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपनिर्वाचन को लेकर भाजपा प्रदेश संगठन ने रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को अहम जिम्मेदारी सौपी थी जिसमे विधायक चौधरी ने सभी सदस्यों के साथ रणनीति बनाकर भाजपा प्रत्याशी अमरदेई शाह को विजयी दिलाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.वही विधायक चौधरी ने सभी सदस्यों को विशेष बधाई देते हुए कहाँ कि सबने भजपा पर विकास के लिए विश्वास जताया हैँ.

वही जिला पंचायत उप चुनाव मे विजयी होने अमरदेई शाह ने सभी सदस्यों,के साथ साथ विधायक भरत चौधरी,प्रदेश संगठन का आभार धन्यवाद किया.कहाँ पुन सभी सदस्यों मे मुझ पर विश्वास जताया उसके लिए सभी के साथ मिलकर जिले के विकास के लिए कार्य किया जायेगा.

इस अवसर पर बड़ी संख्या मे भाजपा के सभी पदाधिकारी एंव सदस्यों ने आतिशबाजी करते हुए मिठाई बाटी, अमर देई शाह को बधाई दी.

रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत से धामी सरकार के विकास कार्यो पर मुहर लगा दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने रुद्रप्रयाग जिप अध्यक्ष पद पर अमरदेई शाह की जीत पर हर्ष जताते कहा कि प्रदेश मे जनता मुख्यमन्त्री श्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के विकास कार्यो पर लगातार मुहर लगा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी हरिद्वार मे हुए पंचायत चुनाव मे जनता ने भाजपा को एक तरफा जीत दिलाई। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के बाद रुद्रप्रयाग मे मिली जीत से प्रदेश मे संदेश जायेगा। प्रदेश भर मे लोग भाजपा के विकास कार्यो से उत्साहित है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.