सीएम धामी ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में किया लक्ष्मी पूजन

Share your love

देहरादून : देश प्रदेश में दिवाली का त्योहार धूमधाम से  मनाया जा रहा है। इसी बीच सूबे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीजेपी कार्यालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सांय को बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक समेत बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में लक्ष्मी पूजन का आयोजन भी हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फुलझड़ियां भी जलाई।

← Back

Thank you for your response. ✨

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.