सेनेटरी नैपकिन चोरी में 5 महिलाएं गिरफ्तार

Share your love

देहरादून की नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 5 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है इन महिलाओं के ऊपर आरोप है कि उन्होंने एक दुकान से सेनेटरी नैपकिन की चोरी की है वह भी एक दो पैकेट नहीं पूरे लगभग ढाई लाख के

 

पीड़ित निकेत वैश्य पुत्र स्वर्गीय  प्रवीण कुमार निवासी मकान नंबर 65 विष्णु विहार, हरिद्वार बाईपास रोड दे0दून ने थाना नेहरू कॉलोनी में आकर लिखित सूचना दी कि मेरी हरिद्वार बाईपास रोड रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे स्थित सेनेटरी की दुकान से दिनांक 20-08-2022 को रात्रि के समय अज्ञात चोरों द्वारा सेनेटरी का सामान चोरी कर लिया है। वादी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0-293/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
चोरी की उक्त घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत  दलीप सिंह कुँवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी के पर्यवेक्षण में घटना के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक नेहरू कालोनी द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा घटना के सम्बन्ध में आस-पास के लोगों से पूछताछ करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल गये अपाराधियों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घटना स्थल व उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी।  परिणामस्वरूप गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त 05 महिला अभियुक्तों शांति देवी, गुड़िया, मीना देवी, पूजा व फूल कुमारी को दून यूनिवर्सिटी रोड अनिकेत फार्म के आगे से आज दिनांक: 28-08-2022 को चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से दिनांक 20.8.2022 को सेनेटरी की दुकान से चोरी किया गया शत प्रतिशत सामान बरामद किया गया। बरामद माल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की वृद्धि की गई है। अभियुक्तों को समय से  न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

*पूछताछ का विवरण:-* पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम सभी महिलाएं कांवली रोड व उसके आस-पास के क्षेत्र में रहती हैं तथा एक दूसरे को भली भांति जानती हैं, हम सभी कूडा बीनने का काम करती हैं तथा सुबह-सुबह शहर के विभिन्न स्थानों पर कूडा बीनने के बहाने दुकानों व मकानों की रैकी करते हुए उनके बाहर रखा हुआ सामान चोरी कर लेती हैं। हमारे द्वारा ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में लालच में आकर हरिद्वार बायपास रोड रिस्पिना फ्लाईओवर के नीचे स्थित सेनेटरी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था तथा चोरी किये गये सामान को हमारे द्वारा वहीं पास में ही झाडियों में छुपाकर रख दिया गया था। जिसे आज हम निकालकर कबाडियों को बेचने के लिये जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.