200 करोड़ की शादी का कूड़ेदान बना औली
Share your love
Report By Kuldeep Rawat चमोली
देश की बहुचर्चित शादियों में सुमार करीब 2000 करोड़ खर्चे से औली में गुप्ता बंधुओ के बेटों की शादी सम्पन्न होने के बाद जगह जगह कूड़ा बिखरा पड़ा है।जिसको कि नगरपालिका के द्वारा औली में हुए कूड़े को उठाया जा रहा है ।
बता के कि चमोली में स्थित हिमक्रीड़ा स्थल औली में 200 करोड़ के खर्चे से हुई देश की बहुचर्चित एनआरआई गुप्ता बंधुओ के बेटों की शादी 18 से 22 जून तक भव्य समारोह के बीच सम्पन्न हुई।
शादी को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के बाद शादी और चर्चा में आ गई थी,उत्तराखंड हाईकोर्ट के द्वारा एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर औली में आयोजित विवाह समारोह में बगैर सरकारी अनुमति के हेलीकॉप्टरों की लैंडिंग औली क्षेत्र में होने पर रोक लगा दी थी।साथ ही शादी के दौरान हाईकोर्ट द्वारा जिलाधिकारी चमोली को शादी के दौरान एकत्रित कूड़े की रिपोर्ट और औली में शादी से पर्य्यावरण की क्षति की रिपोर्ट 7 जुलाई तक हाईकोर्ट में सौंपने का आदेश दिया है ,जिलाधिकारी चमोली के द्वारा भी औली पहुंच कर भी निरक्षण किया गया है।
गुप्ता बंधुओ के बेटों की शादी सम्पन्न होने के बाद औली में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है ,कूड़े के ढेरो और शादी में बचे खाने का निस्तारण न होने से आवारा पशु जगह जगह शादी स्थल की तरफ बचे खाने को खाने के लिये फैले है ।13 जून से लेकर नगरपालिका जोशीमठ ने आज तक अकेले ही औली से 188 कुंतल कूड़ा उठाया है ,अभी भी कूड़ा उठाने का कार्य पालिका के द्वारा जारी है ।जिसके लिए पालिका के द्वारा औली में कूड़ा उठाने के लिए 10 मजदूर लगाए है । गुप्ता बंधुओ ने औली में कूड़ा उठाने के लिए नगरपालिका जोशीमठ में 54000 रुपये भी जमा करवाये है ।साथ ही प्रशासन के द्वारा औली से उठाए जा रहे कूड़े पर प्रतिदिन रिपोर्ट बनाई जा रही है ,जिसको को उत्तराखंड हाईकोर्ट में 7 जुलाई तक जमा करवाना है ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
