हिमालय की वादियों में सबसे बड़ी शादी पर बवाल

Share your love

Report By Kuldeep Rawat

देश के जाने माने उद्योगपति गुप्ता बंधू की शादी की जितनी चर्चा इस वक्त राज्य में हो रही है शायद ही आज तक किसी की शादी इस छोटे से राज्य में चर्चा में रही हो शादी की वजह है उसकी लोकेशन और शादी का खर्चा एक अनुमान के मुताबिक शादी में लगभग 200 करोड़ रूपये खर्च होंगे और शादी उत्तराखंड का स्विट्जरलैंड कहे जाने वाले औली में होगी शादी में आने वाले हर एक महमान के लिए दिल्ली मुंबई और चंडीगढ़ से डारेक्ट चॉपर की व्यवस्था की है जो उनकी औली छोड़ कर और लेकर आएगा लेकिन शादी की तारीख नजदीक आते ही अब इस शादी की भव्यता और तैयारियों को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है विवाद पर्यावण को लेकर है | लेकिन शादी के साथ साथ शादी का कार्ड भी बेहद चर्चा में है क्यूंकि ये कोई आम कार्ड नहीं बल्कि 2 किलोग्राम चांदी का कार्ड है

सहारनपुर मूल के एनआरआई गुप्ता बंधुओं के बेटों की विश्व प्रसिद्ध हिम क्रीडा केंद्र औली में 18 से 22 जून तक शादी होने जा रही है। देश दुनिया में इस हाई प्रोफाइल शादी को लेकर सबकी नजरें अब औली पर टिकने लगी हैं। शादी की लोकेशन ही यहाँ आने वाले महमानो को इतनी भाएगी इसी बात को लेकर यहाँ शादी करवाने की सोची गयी गुप्ता बंधू में से एक अनिल गुप्ता का कहना है की उनकी माँ की इक्छा है की वो उत्तराखंड के तिरजूगी नारायण में करें इस लिए पहले शादी के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से पूछा गया और उसके बाद ही जब सरकार ने भी हामी भरी तभी यहाँ का मन बनाया गया अनिल गुप्ता का कहना है की इस शादी के बाद से उत्तराखंड मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा लिहाजा इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा की किसी तरह से भी पर्यावरण को नुकसान ना हो

आपको बता दें की शादी को लेकर औली में भूमियाल देवता की पूजा अर्चना कर एक तरह से शादी समारोह का आगाज कर लिया गया है। सहारनपुर के एनआरआई गुप्ता बंधु इस समय दुबई में रह रहे हैं। दुनिया की मानी जानी हस्तियों में सुमार अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत तथा अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी विश्व विख्यात हिमक्रीडा केंद्र औली मे होगी।अतुल गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की शादी 18 से 20 जून को होगी तो अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी 20 से 22 जून तक होगी। स्विटजरलैंड से ही 5 करोड़ के नाना प्रकार के फूल लाकर शादी स्थल को गुलदस्ते के रूप में सजाया जाएगा। शादी समारोह का जिम्मा ई फोर्स इवेंट कंपनी को दिया गया है। बताया जा रहा है कि औली में 5 सितारा होटलनुमा टेंट कालोनी स्थापित की जाएगी।

शादी के लिए औली में 50 से 55 वॉलीबुड स्टार भी इस शादी में शामिल होंगे। इसके साथ ही 16 व 17 जून को स्थानीय लोगों को पहाड़ी व्यंजन पर आधारित भोजन भी गुप्ता बंधुओं की ओर से दिया जाएगा लेकिन इन सब के बिच स्थानीय कुछ पर्यावरण विदो ने सवाल ये कह कर खड़ा कर दिया है की शादी से पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो रहा है जब एक साथ इतने लोग हेलीकॉप्टर से आएंगे और पर्यावरण को नुकसान होगा और इस बात का ध्यान कोई नहीं रख रहा है शादी से आसपास के क्षेत्र में जानवरो को भी नुकसान होगा लेकिन सरकार ने चूँकि शादी की परमिशन दी है लिहाजा सीएम से लेकर सरकार के प्रवक्ता शादी को लेकर समर्थन हर जगह कर रहे है । सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुप्ता बंधुओं समेत कई लोगों को उत्तराखंड में मौजूद डेस्टिनेशन में वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया है। मुख्यमंत्री की पहल पर ही गुप्ता बंधु उत्तराखंड की प्रमुख प्राकृतिक धरोहर के रूप में विख्यात औली में शादी समारोह को आयोजित करने को राजी हुए हैं। उन्होने कहा कि इससे भविष्य में वेडिंग टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और लोगों की आर्थिकी को भी बल मिलेगा |


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *