हिमवीरों ने इस तरह मनाया आजादी का जश्न

Share your love

आईटीबीपी कमांडेंट मुकेश यादव

हल्द्वानी: हल्द्वानी सहित पूरे जिले में 73वां स्वतंत्रा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं आजादी के जश्न को लाल कुआं में 34वीं वाहनी भारत तिब्बत पुलिस बल यानी आइटीबीपी कैंप कार्यालय में कमांडेंट मुकेश यादव ने झंडारोहण कर आईटीबीपी जवानों की सलामी ली। इस दौरान परेड ग्राउंड में वीर जवानों ने परेड कर अपने जज्बे को दर्शाया।

आईटीबीपी जवान रंगारंग कार्यक्रम करते हुए

इस मौके पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान बटालियन के कमांडेड मुकेश यादव ने जवानों को संबोधित करते हुए 73वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को सम्मानित भी किया। कमांडेड मुकेश यादव ने जवानों की साहस की सराहना करते हुए कहा कि आइटीबीपी के जवान हर मौके पर देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। साथ कहा कि हिमवीर जवान सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ देश की आंतरिक सुरक्षा में भी अपना बड़ा योगदान दे रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *