हार के बाद पदवी छीन जाने का डर अब कांग्रेस का एक जुट होकर मंथन !

Share your love

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई करारी हार के बाद उत्तराखंड के सभी कांग्रेसी नेता एक मंच पर नजर आये और हार के कारणों पर मंथन और चिंतन शुरू किया इस के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के इस्तीफे की पेशकश ने भी कांग्रेस में हलचल मचा दी है। यही वजह है कि कल तक जो कांग्रेसी अलग-अलग गुटों में बंटे दिखाई देते थे वो आज अपने अपने पदों{ पदों का मतलब पार्टी के द्वारा जो जो पद दिए गए है } के रक्षा के लिए एक जुट होकर मन्थन कर रहे है । लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तराखंड की पांचो सीटों पर हुई हार और राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर देहरादून स्थित कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत तमाम पार्टी पदाधिकारियों ने शिरकत की।

लम्बे समय तक चली बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रस्ताव बना कर केन्द्र को भेजने का निर्णय लिया गया। जिसके बारे में पूर्व सीएम हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राहुल गाँधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया गया है और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया है।


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हुई करारी हार के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष रहुल गाँधी के इस्तीफे की पेशकश ने कांग्रेस में हलचल मचा दी है यही बजह है जो कल तक अलग अलग गुटों में बंटे दिखाई देते थे नेता वो आज एक जुट होकर मन्थन कर रहे है । आज कांग्रेस भवन में प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहे काफी लम्बे समय तक चली बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एक प्रस्ताव बना कर केन्द्र को भेजने का निर्णय लिया गया जिसके बारे में प्रीतम सिंह और हरीश रावत ने बताया कि राहुल गाँधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने का आग्रह किया गया है और कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निर्णय लिया गया है ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *